Saturday, 20 August 2022

कंचौसी नगर के मंदिरों व हर घरों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 20 अगस्त (CY न्यूज) औरैया-कानपुर देहात दोनों जनपद/जिलों में स्थित कंचौसी के नगर क्षेत्र, कस्बा क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्रों के मनकामेश्वर मंदिर, साईं मंदिर, बैकुंठ धाम मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर जमौली, श्री राधा-कृष्ण मंदिर कंचौसी गांव, शिव मंदिर नहर पुल कंचौसी के साथ छोटे-बड़े मंदिरों, घरों आदि के साथ-साथ जगह-जगह श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व महोत्सव के रूप में बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिनमें कहीं मथुरा दरबार सजा तो कहीं वृंदावन धाम गोकुल दरबार सजाया गया। आयोजित कार्यक्रम महोत्सव में बड़ी ही सुंदर-सुंदर व विशाल झांकियां भी सजाई गई। वासुदेव-देवकी कारागार मंच लगाया गया। तो कहीं राधा-कृष्ण की वेशभूषाओं में सजाकर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। झांकियां की प्रस्तुति देख दर्शक एवं श्रोताओं के चेहरों हर्षोल्लास का महोत्सव दिखाई दिया। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता रविकांत सिंह राजावत, भाजपा मंडल महामंत्री रबींद्र सिंह सेंगर, सत्यम ज्वैलर्स के मालिक राजेश गुप्ता गायत्री मंत्र वाले, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जिलाध्यक्ष रजत गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रीतम यादव, मोहित गुप्ता नंदी भक्त, कोटा डीलर प्रशांत गुप्ता लारा, युवा नेता हर्षित गुप्ता, अमन रामायणी, अनमोल गुप्ता नाल बाधक, सुरेश कुशवाहा नाल बाधक, विनोद कुमार, विकास गुप्ता, अभय चौहान ऋशु, मंजूल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, बाबू गुप्ता, पब्लिक स्कूल प्रबंधक दीपक राठौर, अशोक राठौर, आशा राठौर, सोनी, सुनीता गुप्ता, साधना गुप्ता, विजय गौर कालू, कीर्ति पांडेय, आयूषी सिंह शुभी, ताराचंद पोरवाल आदि के साथ कंचौसी नगर, कस्बा, ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास गांवों में हजारों लोगों ने यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व महोत्सव के रूप में बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया। और भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने के उपरांत सभी ने आरती कर प्रसाद के रूप में चंदामृत एवं पंजीरी वितरित की गई। यह पावन पर्व महोत्सव भगवान श्री कृष्ण व उनके बड़े भइया बलदाऊ की छठी तक मनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...