Sunday, 21 August 2022

आर.टी.ओ ने ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा, रजिस्ट्रेशन और टैक्स जमा किए बिना नहीं चलेंगे ई-रिक्शा।

मेरठ 20 अगस्त (CY न्यूज) शहर में सड़कों पर दौड़ रहे 15 हजार से अधिक ई-रिक्शा पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। आर.टी.ओ ने रजिस्टेशन, फिटनेस और टैक्स जमा कराए बिना सड़कों पर चल रहे 150 से अधिक ई-रिक्शा जब्त कर लिए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम के पीछे अवैध ई-रिक्शा भी बड़ी वजह हैं। हापुड़ रोड, गढ़ रोड, किला रोड, बागपत रोड, दिल्ली रोड, रुड़की रोड समेत प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा दौड़ते हैं। ई-रिक्शा संचालन से प्रदूषण तो कम हुआ है, लेकिन जाम मुसीबत बन गया है। दिन निकलते ही शहर की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है।आर.टी.ओ ने सभी ई-रिक्शा संचालकों को रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और टैक्स जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने टैक्स पर ब्याज में छूट भी दी है। इसके बावजूद संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं जब्त किए गए 150 ई-रिक्शा आरटीओ परिसर में ही खड़े किए गए हैं। ए.आर.टी.ओ कुलदीप सिंह का कहना है कि जो पंजीकरण नहीं कराएंगे या टैक्स जमा नहीं करेंगे उनके ई-रिक्शा जब्त कर लिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...