Thursday, 18 August 2022

शामली में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, मौत।

गांव में पुलिस तैनात, अलग-अलग समुदाय से थे दोनों।


शामली 18 अगस्त (CY न्यूज) बुधवार को गढ़ीपुख्‍ता थाना क्षेत्र के गांव से प्रेम प्रसंग के चलते किशोर और किशोरी लापता हो गए थे। गुरुवार को उनके शव मिले। लड़की मुस्लिम और लड़का हिंदू था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।  

ग्रामीणों के अनुसार गांव के 17 वर्षीय किशोर और गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम को दोनों घर से लापता हो गए थे। ग्राम प्रधान पति के अनुसार गुरुवार सुबह दोनों के शव गांव में ही किशोर के चाचा के एक घेर में मिले। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पति के अनुसार लड़की मुस्लिम और लड़का हिंदू है। घटना की सूचना पर एस.एस.पी अभिषेक, ए.एस.पी ओ.पी सिंह व सी.ओ श्रेष्ठा ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं। अभी सब कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...