Wednesday, 10 August 2022

यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस की कार को ट्रक ने रौंदा।

चालक की मौत, सी.ओ की हालत गंभीर।

मथुरा 09 अगस्त (CY न्यूज) मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार देर रात गश्त कर रहे सी.ओ मांट की प्राइवेट कार को ट्रक ने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में कार चला रहे चालक की मौत हो गई, जबकि सी.ओ को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सी.ओ मांट नीलेश मिश्रा प्राइवेट कार से यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रहे थे। बताया गया है कि इस कार को कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 पर यू टर्न लेते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर लगते ही कार कालाबाजी खाती हुई पलट गई। सी.ओ के कार चालक 40 वर्षीय विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सी.ओ मांट नीलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मांट, सुरीर, नौहझील का पुलिस बल पहुंच गया। घायल सी.ओ को सिटी अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को मौके से बरामद कर लिया गया है। एवं गाड़ी चालक की मौत हो जाने के वाद पुलिस विभाग में मातम छाया हुआ है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...