मेरठ 05 अगस्त (CY न्यूज) दिल्ली रोड स्तिथ श्री राम पैलेस में शुक्रवार प्रातः 9:00 से ही सैकड़ों महिलाए सुंदर थालिया हाथ में लिए हुए गीत गाते हुए कमल दत्त शर्मा के निवास पर पंहुची। लगभग 1000 महिलाओं ने कमल दत्त शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा। कमल दत्त शर्मा के निवास स्थान पर सभी महिलाओं के लिए बैठने का इंतजाम भली-भांति किया गया तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई। भारतीय परंपरा के अनुसार कमल दत्त शर्मा ने सभी महिलाओं को भेंट के रुप में मिठाई का डिब्बा तथा दीवार घड़ी भेंट क़ी तथा हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी महिलाओं क़ो तिरंगा भी भेंट किया। कमल दत्त शर्मा ने सभी महिलाओं से रक्षा का वादा किया, सभी महिलाओं ने कमल दत्त शर्मा की स्वस्थ रहने व दीर्घायु की कामना की। भारतीय परंपरा में रक्षाबंधन का त्यौहार एक खून का रिश्ता ही नहीं यह एक पवित्र रिश्ता है इस त्यौहार में बहन अपने भाई की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना करती है तथा भाई जीवन भर अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है कमल दत्त शर्मा ने बताया इस वर्ष 4000 से 5000 महिलाओं से राखी बंधवाने का संकल्प है। कमल दत्त शर्मा ने कहा भारतवर्ष में रक्षाबंधन और त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि शायद कहीं भी संसार में आपको ऐसा बहन भाइयों का पवित्र प्यार देखने को मिले। रक्षाबंधन का त्यौहार बहन भाई के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। कमल दत्त शर्मा ने कहा यदि मेरी बहनों के साथ कोई परेशानी आती है तो उस परेशानी में मैं स्वयं सबसे आगे रहूंगा। कमल दत्त शर्मा ने कहा सभी बहनें राष्ट्रीय ध्वज को भी रक्षा सूत्र बंधेगी और देश की रक्षा करने का प्रण लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह सह संगठन मंत्री भाजपा, सोमेन्दर तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, दिनेश खटीक उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री, संजीव जैन सिक्का प्रोजेक्ट ऑफ राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, सरोजनी अग्रवाल विधान परिषद सदस्य, अश्वनी त्यागी विधान परिषद सदस्य, मुकेश महानगर अध्यक्ष सिंघल, विमल शर्मा जिला अध्यक्ष रहें। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा है कि रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, कर्मवीर ने कहा हर घर तिरंगा हर जन तिरंगा, तिरंगे क़ो भी रक्षा सूत्र बांधना हैं मन से रक्षा सूत्र बाँधने से देश क़ी रक्षा करनी उन्होंने आगे कहा कि भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही प्राचीन काल से मनाया जाता आ रहा है जब सिकंदर ने 300 ईसा पूर्व भारत पर आक्रमण किया था उस समय भारत के राजा पोरस थे। सिकंदर की पत्नी जानती थी कि राजा पोरस बहुत बहादुर है और वह सिकंदर को मार देगे। सिकंदर की पत्नी यहां के रक्षाबंधन के पर्व को जानती थी उसने भारत के राजा पुरु के लिए के लिए एक राखी भेजी, राजा सिकंदर की पत्नी जानती थी कि राखी पाने के बाद राजा पोरस उनके पति को नहीं मारेंगे, सिकंदर अपनी जीत के नशे में भारत की तरफ बढ़ा परन्तु राजा पोरस के पहले ही आक्रमण से सिकंदर की बहुत बड़ी सेना मारी गई राजा पोरस ने सिकंदर को मारने से छोड़ दिया। राजा पोरस ने अपना वादा पूरा किया और एलेग्जेंडर की पत्नी द्वारा भेजी हुई राखी की लाज रखते हुए सिकंदर को वापस जाने के लिए कहा। सिकंदर पहली बार अपनी इस हार को देखते हुए भारत से चला गया। यह एक भाई का अपने बहन के प्रति कर्तव्य को जाहिर करता है। उन्होंने कहा यह केवल सगे भाई बहन का ही नहीं बल्कि कोई भी स्त्री और पुरुष जो इस पर्व की मर्यादा को समझते हैं वह इसका पालन कर सकते हैं। सभी को कर्मवीर ने रक्षाबंधन की बहुत बधाई दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment