Friday, 5 August 2022

सूखमपुर में निकली गई तिरंगा यात्रा।

ग्रामीणों को हर घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक।

ग्राम पंचायत सूखमपुर में तिरंगा यात्रा निकालते ग्राम प्रधान, शिक्षक व छात्र-छात्राएं।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 05 अगस्त (CY न्यूज) आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विकासखण्ड सहार की ग्राम पंचायत सूखमपुर के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों ग्राम पंचायत प्रधान एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर सबसे प्यारा देश हमारा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए गांव की गलियों व मजरों में तिरंगा यात्रा निकाल आगामी पंद्रह अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। जिस तिरंगा रैली में ग्राम प्रधान सुनील राठौर, प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश, महेश चंद्र, हाकिम सिंह, नीरज कुमार, वंदना, सुषमा आदि शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष व छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...