Sunday, 7 August 2022

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताये युवाओं को जिंदगी संवारने के गुण।



मेरठ 07 अगस्त (CY न्यूज) लगातार तीसरी बार देश के सौ टॉप विश्वविद्यालयों में शामिल ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने रविवार को मेरठ के युवाओं को जिंदगी संवारने के गुण बताये। विशेषज्ञों ने कहा कि दुनिया के उद्योग जगत और कारपोरेट सैक्टर की अगले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कोर्स और ब्रांच का चयन करने वालों के लिए कामयाबी की राह आसान हो जाती है। सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन और प्रख्यात शिक्षाविद डा.कमल घनशाला ने इस सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए युवाओं को कैरियर चुनने के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। डा.घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन संस्थान है जो जिंदगी में सफलता पाने के लिए गंभीर हैं। एक के बाद एक बड़ी नई खोजों और केंद्र सरकार से मिले पेटेंट ने ये सिद्ध किया है कि ग्राफिक एरा केवल लाखों रुपये के बड़े-बड़े पैकेज पर प्लेसमेंट दिलाने वाला विश्वविद्यालय ही नहीं है, बल्कि युवाओं को अपने स्टार्ट अप शुरु करके कम्पनी के मालिक बनने और नई खोजों के जरिये यश और समृद्धि पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा में लडृकियों को दस प्रतिशत और सैनिकों के बच्चों को अलग से डिस्काउंट दिया जाता है। कैरियर सम्मेलन में ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ आदित्य अग्निहोत्री ने युवाओं को विज्ञान, कॉमर्स और कला के विषयों के साथ इंटरमीडिएट करने के बाद उपलब्ध भविष्य संवारने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र में ग्राफिक एरा से बी.टेक के बाद युवाओं को माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजॉन, एडोबी जैसी दुनिया की मशहूर कम्पनियों में बेहतरीन पैकेज पर प्लेसमेंट मिले हैं। स्नातक स्तर पर 50.17 लाख रुपये के पैकेज तक प्लेसमेंट मिलना ग्राफिक एरा में दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाये जाने और विश्व स्तर की फैकल्टी के कारण संभव हुआ है। ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक है जिन्हें बहुत बड़े पैकेज मिले हैं। यही वजह है कि ग्राफिक एरा को केंद्र सरकार की एन.आई.आर.एफ रैंकिंग में लगातार तीसरी बार देश के सौ टॉप विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है। इस बार ग्राफिक एरा देश के सौ शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में 74 वें स्थान पर है और इंजीनियरिंग में 64 वें तथा मैनेजमेंट की शिक्षा में देश भर में 65वें स्थान पर है। नैक से ए ग्रेड मिलना भी विश्वविद्यालय की गरिमा और विशिष्टता का प्रमाण है। सम्मेलन में कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या डा.वीना विहान के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों आशीष कुमार, ज्योति, प्रमोद सोम, ऋषभ शर्मा, विक्रांत समेत 12 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कई घंटे चले इस सम्मेलन में दीपक तेवतिया, अमरीश कुमार भी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...