Saturday, 6 August 2022

क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ जे.पी.एस राठौर का स्वागत।

 

मेरठ 06 अगस्त (CY न्यूज) मेरठ की क्रान्तिधरा पर पधारे सहकारिता मंत्री जे.पी.एस राठौर का क्षेत्रीय कार्यालय पर स्वागत किया। साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल और जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह एवं एम.एल.सी धर्मेन्द्र भारद्वाज और मंडल अध्यक्ष सरूरपुर खुर्द पवन शर्मा, महामंत्री प्रदीप शर्मा एम.एल.सी सरोजिनी अग्रवाल आदि साथ रहे। सभी ने सामुहिक राष्ट्रीय गान गाया और हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की शपथ ली और सभी वक्ताओं अपने-अपने विचार रखे। प्रदेश सहसंगठन मंत्री कर्मवीर सिंह का क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का, सहकारिता मंत्री जे.पी.एस राठौड़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वही भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने सभी का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...