Wednesday, 17 August 2022

कश्मीरी पंडित की आतंकियों ने की हत्या।

जम्मू (एजेंसी) 16 अगस्त (CY न्यूज) शोपियां में एक सेब के बाग में मंगलवार को नागरिकों पर आतंकवादियों की गोलीबारी की है। इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक और घायल दोनों ही अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। कश्मीर जोन पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। मृतक व्यक्ति के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके साथ ही इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी गई है। इससे पहले 12 अगस्त शुक्रवार को भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था। दहशतगर्दों ने बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में गैर-कश्मीरी मजदूर पर फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घाटी में पिछले चार महीनों में लक्षित कर कई लोगों को निशाना बनाया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...