Friday, 12 August 2022

अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान।

शिकायत के बावजूद भी नहीं हो रहा समाधान।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 अगस्त (CY न्यूज) तमाम प्रयासों के बावजूद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। कंचौसी नगर, कस्बा व ग्रामीण अंचलों में बिना रोस्टर के आपूर्ति की जा रही है। दिन में भी घंटों कटौती की जा रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह बिजली आपूर्ति न होने से पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट से मुश्किलें और बढ़ जातीं हैं। शिकायत के बाद भी विभाग कर्मचारियों चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति किए जाने का शेड्यूल निर्धारित है। लेकिन यहां के विद्युत उपकेंद्रों से दिन में घंटों आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों के हाल-बेहाल वह लोग परेशान हो जा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक दुकानदारों, कामर्शियल उपभोक्ताओं के धंधे पर विपरीत असर पड़ रहा। कस्बाई बाजारों में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। असेनी फीडर से जुड़े नोगवां फीडर में अक्सर खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। गुरुवार की सुबह 5 बजे कटी बिजली दोपहर 2 बजे के बाद आई। वहीं कंचौसी उपकेंद्र से जुड़े कंचौसी नगर व कस्बा सहित आस-पास के ग्रामीणों इलाकों में घण्टों बिजली कटौती हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं को पानी और अन्य बिजली संबंधित कार्यो के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...