Friday, 12 August 2022

75वें स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली तिरंगा रैली।

 

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 अगस्त (CY न्यूज) जनपद औरैया के ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत जमौली स्थित प्राथमिक विद्यालय व कंचौसी के कंपोजिट विद्यालय कंचौसी बाजार के बी।एल पब्लिक स्कूल, ढिकियापुर प्राथमिक विद्यालय व घसा का पूर्वा आदि जगहों-जगहों एवं लगभग कंचौसी नगर व कस्बा के सभी विद्यालयों में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम प्रधानों और स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने पूरे नगर व कस्बा भर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसे पंचायत सचिव सुधीर कुमार पटेल ने हरी झंडी देकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें सैकड़ों अभिभावकों और बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। इसके बाद तिरंगा यात्रा  पंचायत भवन और स्कूल से चलकर पूरे गांव में भ्रमण कर पंचायत भवन में पहुंच गई। इस कार्यक्रम में प्रधान मनोरमा, अमित कुमार, संध्या, पूर्णिमा प्रजापति, निशा देवी, विमल, रेनू दुबे, सौरभ त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, शिव प्रकाश, कल्पना रचना, दीपिका, और ग्राम वासियों सहित सभी लोग उपस्थित रहे। ग्राम वासियों में तिरंगा यात्रा को लेकर बड़ा उत्साह दिखाई दिया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...