Friday, 12 August 2022

आजादी के अमृत महोत्सव पर कंचौसी नगर व कस्बा में जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा।

कंचौसी नगर व कस्बा के कई विद्यालयों में निकाली गई तिरंगा रैली।

तिरंगा यात्रा निकालते पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 अगस्त (CY न्यूज) कंचौसी नगर व कस्बा के बी.एल पब्लिक स्कूल द्वारा आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो कि विद्यालय से लेकर अम्बेडकर पार्क, ढिकियापुर रोड, रेलवे स्टेशन औरैया रोड, बान-झींझक रोड से होते हुये विद्यालय में समापन हुई। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे राष्ट्र के साथ हर गांव कस्बा, नगर व शहरों में देखने को मिल रहा है। उसी कड़ी में आज बच्चों ने बड़े ही जोश के साथ हाथों में तिरंगा झन्डा लेकर राष्ट्र भक्त के नारे लगाते हुये। भारत माता की जय से पूरे कस्बे को गुन्जायमान बना दिया। और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर-घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया। वहीं तिरंगा का वितरण भी करते जा रहे थे। वहीं यात्रा में चल रहा डी.जे पर देश भक्ति के गीत बज रहे थे। बच्चे जय जवान जय किसान के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...