Friday, 12 August 2022

सांसद ने रेलमंत्री से की फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग।

अंडरपाथों में बारिश के कारण हुए जलभराव से बाधित आवागमन की समस्या को भी अवगत करवाया।

रेल मंत्री को पत्र सौंपते उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर देहात की लोकसभा अकबरपुर के सांसद।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 अगस्त (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश जनपद कानपुर देहात की लोकसभा अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) ने रेल मंत्री भारत सरकार अश्विन वैष्णव से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है। सांसद के पत्र पर रेल मंत्री ने 13484/13483 अप और डाउन फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव का भरोसा दिया है। सांसद ने पत्र में कहा है कि कंचौसी रेलवे स्टेशन प्रयागराज मंडल का महत्वपूर्ण स्टेशन है। सैंकड़ों मजदूरों और व्यपारियों का दिल्ली और वाराणसी आवागमन होता है। ऊंचाहार एक्सप्रेस का ठहराव बन्द होने और दो जोड़ी मेमो ट्रेनों का संचालन बन्द होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेल मंत्री ने सांसद को ट्रेन के ठहराव का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा उन्होंने रेल मंत्री को बताया है कि डी.एफ.सी द्वारा झींझक से अछल्दा रेलवे स्टेशन तक अंडरपाथों का निर्माण करवाया है। अंडरपाथो में पानी निकास के लिए नाली नहीं बनाई गई हैं। जिससे अंडरपाथो में बारिश के पानी से जलभराव हो जाता है। जलभराव होने से वाहन चालकों की गाड़ियां पानी में डूब जाती हैं। इस वजह से लोग 5 से दस किलोमीटर का चक्कर काटकर कंचौसी और दिबियापुर की ओर से जनपद कानपुर देहात एवं औरैया जिले में आते-जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...