Friday, 12 August 2022

छात्र-छात्राओं ने जय जवान जय किसान, वंदे मातरम व भारत माता की जय के लगाए नारे।

 मानस इंटर कालेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

तिरंगा यात्रा निकालते विद्यालय के छात्र और छात्राएं।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 अगस्त (CY न्यूज) आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कंचौसी कस्बा के मानस इंटर कालेज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विद्यालय गेट से शुरू होकर अम्बेडकर तिराहा होते हुए गेट पर खत्म हुई। इस दौरान सभी छात्र और छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् व जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य उपेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया है कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए जो बलिदान दिए हैं। उन्हीं की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस मौके पर श्याम नारायण तिवारी, इंदुकान्त दीक्षित, अभिनय कुमार, प्रशांत दुबे, विजय सिंह सेंगर, नागेश्वर प्रसाद, शिव प्रताप यादव, मनोज यादव, आकांक्षा सेंगर, शालिनी दुबे, बबुन दुबे सहित अन्य अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...