मेरठ 07 अगस्त (CY न्यूज) पहल-एक प्रयास संस्था पिछले 8 वर्षों से मेरठ शहर में स्वछता अभियान द्वारा लोगों को जागरूक कर रही है। परन्तु देश की 75वी वर्ष गाँठ पर सम्पूर्ण देश मे आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी से प्रेरित होकर पहल-एक प्रयास संस्था द्वारा विक्टोरिया पार्क की दीवार, शर्मा नगर के पास सफाई अभियान चलाया, पार्क की दीवारों को साफ कर दीवारों पर पेंट किया। साथ ही और आसपास पड़े कूड़े व घास-फूस को पहल के सदस्यों ने स्वंय अपने हाथो से उठाया, संस्था के अन्य सदस्यों ने स्थानीयवासियों को स्वच्छता के अभियान के महत्व को समझाया साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग न करें इसके प्रति भी जागरूक किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी लोगों से राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों पर लगाने की विनती की। "पहल-एक प्रयास" के सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुये कहा कि अगर लोग घरों के कूड़े को सड़क पर फेंकने की बजाय उसे नगर निगम द्वारा लगाये गए कूड़ेदान में ही फेंके तो स्वच्छ भारत के सपने को साकार होने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे, देश का प्रत्येक नागरिक देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने लगे तो एक स्वच्छ मिशन के साथ भारत दुनिया का सबसे विकसित और समृद्ध राष्ट्र जल्द ही बना सकते हैं, सफाई करना किसी जाति विशेष का काम न होकर शहर के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आज नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन मेरठ के प्रबुद्ध डॉक्टर्स डा.वीरोत्तम तोमर, डा.विश्वजीत बैम्बी, डा.उमंग अरोरा, डा.मनु ढिल्लो, डा.संदीप गर्ग, डा.सुधि कंबोज, डा.रोहित कंबोज आदि इस अभियान में शामिल हुए। इस अभियान के कप्तान गीतू शर्मा, शबाहत अंसारी, प्रशांत सागर रहे। इनके सहयोगी अमित शर्मा, बसंत चौहान एव पहल टीम के अन्य सदस्य रहे अभियान का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment