Friday, 12 August 2022

गुप्ता क्लासेज की डायरेक्टर रितु गुप्ता ने आई.आई.एम अहमदाबाद से किया एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम।

मेरठ 11 अगस्त (CY न्यूज) मेरठ, गुप्ता क्लासेज की डायरेक्टर रितु गुप्ता ने शहर का नाम रोशन करते हुए आई.आई.एम अहमदाबाद से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया। रितु गुप्ता को हिंदुस्तान के नंबर वन इंस्टीट्यूट से मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा करने पर अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रोग्राम पूरा होने के बाद उन्हें आई.आई.एम-ए का एलुमिनी स्टेटस मिला है। रितु गुप्ता ने कहा कि गुप्ता क्लासेज के साथ-साथ शहर के अन्य विद्यार्थियों की उन्नति के लिए आई.आई.एम से मिले ज्ञान को सांझा करेंगी जिससे विधार्थियों का मानसिक विकास होगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...