लखनऊ 30 अगस्त (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भूपेन्द्र चौधरी ने कल ही प्रदेश अध्यक्ष भाजपा का पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद रात्रि में ही मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद भूपेन्द्र चौधरी सीधे विश्व संवाद केन्द्र पहुंचे। विश्व संवाद केन्द्र में प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार और संघ के अन्य वरिष्ठ प्रचारकों से भेंट की। भूपेन्द्र चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए मंत्री पद से त्याग पत्र दिया है। अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा के लिए अवसर प्रदान करने के लिए तथा समय-समय पर दिये गये निर्देशों के लिए मुख्यमंत्री और अनेक अवसरों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...

No comments:
Post a Comment