Monday, 29 August 2022

आई.पी.सी और सी.आर.पी.सी में होगा बदलाव: अमित शाह।

गांधीनगर (एजेंसी) 28 अगस्त (CY न्यूज) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र ने विकसित देशों से भी अधिक दोषसिद्धि की दर और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने का लक्ष्य रखा है। अमित शाह रविवार को गांधीनगर स्थित नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में स्नातक छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य छह साल से अधिक की सजा को वाले अपराधों के लिए फोरेंसिक जांच को "अनिवार्य और कानूनी" बनाना है। शाह ने कहा कि सरकार देश के हर जिले में मोबाइल फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन फैसिलिटी उपलब्ध कराएगी और जांच की स्वतंत्रता और पक्ष बरकरार रखने की सुनिश्चितता के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम में बदलाव करने जा रही है, क्योंकि आजादी के बाद किसी ने भी इन कानूनों को भारतीय नजरिए से नहीं देखा।

फोरेंसिक साक्ष्य होंगे अनिवार्य और कानूनी बनाने:

दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इन कानूनों को स्वतंत्र भारत के नजरिए से फिर से तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके तहत हम 6 साल से अधिक की सजा वाले अपराध मामलों में फोरेंसिक साक्ष्य को अनिवार्य और कानूनी बनाने जा रहे हैं। इस मौके पर शाह ने डी.एन.ए फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और जांच फोरेंसिक मनोविज्ञान का उद्घाटन भी किया और कहा कि उन्हें यकीन है कि ये देश की न्याय प्रणाली के लाभकारी साबित होंगे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...