Tuesday, 2 August 2022

मवाना के सठला गांव में पकड़ा अवैध पटाखा गोदाम, जखीरा बरामद।

मेरठ 01 अगस्त (CY न्यूज) मवाना के सठला गांव में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। एस.डी.एम अखिलेश यादव मवाना में अवैध पटाखा गोदामों पर छापेमारी करने पहुंचे हैं। अब तक चार गोदामों पर छापेमारी हुई है। चार गोदामों से लगभग तीन छोटा हाथी जितना सामान बरामद हो चुका है। वहीं इन गोदामों में क्षेत्र के छोटे बच्चे काम करते मिले हैं। बताया जा रहा है कि अफसर अली और अनीस नाम के दो व्यक्ति क्षेत्र में पटाखों का अवैध कारोबार करते हैं। अलग-अलग इलाकों में ये लोग गोदाम किराए पर लेते हैं। इन गोदामों में पटाखे बनाने और रखने का काम अवैध तरीके से चलता है। आसपास के लोगों को चुप करने के लिए उन्हें अपने यहां काम पर रखकर मजदूरी कराते हैं। इस अवैध पटाखा फैक्ट्री से पटाखों को दिल्ली, हरियाणा में सप्लाई किया जाता है। प्रशासन को किसी ने इस पूरे अवैध कारोबार की सूचना दी थी। इस पर एस.डी.एम खुद छापेमारी कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...