Friday, 26 August 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक।

सीएम ने गोकशी पर रोक के सख्त आदेश दिए।

मेरठ 26 अगस्त (CY न्यूज) शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंडलीय समीक्षा बैठक में दूसरे जिले के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था बेहतर बनाने और गोकशी की घटनाओं पर रोक के अलावा अपराधियों और माफियाओं को सख्त चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ होने पर अपराधों पर भी अपराधियेां पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्र वार कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अपराधी हर हाल में जेल के भीतर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोकशी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। गोकशी की घटनाएं हर हाल में रूकनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि माफिया को संरक्षण देने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जाए। माहौल बिगाड़ने की कोशिश बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत नियम संगत कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटे। उन्होंने कहा कि जो जिस प्रकार की भाषा समझता है उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाए। मुख्यमंत्री ने सख्ती भरे लहजे में कहा कि महिलाओं को हर हाल में सुरक्षित माहौल दिलवाना भाजपा सरकार का सर्वोपरि एजेंडा है। इसलिए महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने के लिए तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए। कानून-व्यवस्था के बाद उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें कहा कि सरकारी योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा सरकार की प्राथमिकता प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की है। इसमें हम लोग काफी हद तक सफल हुए हैं। आगे भी इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए जरूरी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उनके लाभार्थियों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर काम करने की नसीहत दी।

दूसरे गेट से निकला सीएम का काफिला:

चार घंटे तक सीएम की समीक्षा बैठक के समाप्त होने के बाद सीएम के काफिले को मुख्य द्वार से न भेज की एसपी देहात के कार्यालय के पास द्वार से निकाला गया। जबकि मीडिया कर्मी कमिश्नर के मुख्य द्वार के बाहर उनके इंतजार करते रहे। दरअसल कमिशनरी पार्क में त्यागी समाज का धरना चल रहा था। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात तौर पर सीएम के काफिले को दूसरे द्वार से निकाला गया। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...