CY न्यूज़

Sunday, 14 August 2022

एच.एम.सी अस्पताल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार।

हापुड़ 13 अगस्त (CY न्यूज) रक्षाबंधन का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। त्योहार को मनाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलने शुरू हो गए। इसी क्रम में हापुड़ के एच.एम.सी अस्पताल में हिंदू मुस्लिम एकता बनाए रखते हुए रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू बहनों ने मुस्लिम भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बाधकर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की इस मौके पर एच.एम.सी अस्पताल मेरठ हापुड़ रोड असोड़ा के डा.मौहम्मद जकी ने राखी बधवाई और रक्षा सूत्र बांधने के बाद ही बहनों को अन्न ग्रहण कराया। साथ ही सुरक्षा का वचन भी दिया। इस मौके पर डा.मौहम्मद जकी ने बताया कि क्षेत्र में अनेक ऐसी बहने हैं, जिनके भाई नहीं हैं या किसी कारणवश उनसे दूर हैं जो कि उनसे मिल नहीं सकते। इसलिए रक्षाबंधन के दिन किसी बहन की आंखों में आंसू ना आ सके इसलिए राखी बांध रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

बहनों को दिए उपहार:

बहन द्वारा भाई की कलाई पर राखी बांधने के पश्चात डा.मौहम्मद जकी ने बहनों को रुपये, चाकलेट, टेडी बीयर, घड़ी समेत अन्य विभिन्न प्रकार के कीमती उपहार दिए।

No comments:

Post a Comment