मेरठ 13 अगस्त (CY न्यूज) हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने शनिवार को नायब शहर काजी व जमीयत उलेमा ए हिंद के शहर अध्यक्ष काजी जैनुल राशिदिन के मुफ्ती वाड़ा स्थित आवास पर पहुंचकर उनको राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। नायब शहर काजी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से तनवीर अहमद, दिलदार सैफी, वसीम अंसारी, मौलाना इमरान, इजहार खान आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment