Monday, 22 August 2022

संस्कार भारती ने किया राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

मेरठ 21 अगस्त (CY न्यूज) श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा माल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के सभागार में संस्था के अध्यक्ष डा.मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का आरंभ ध्येय गीत से हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ मयंक अग्रवाल तथा महामंत्री डा.दिशा दिनेश द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि तपन कुमार ने अपने संबोधन ने कहा कि 16 कलाओं से परिपूर्ण श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक परिवर्तन की दृष्टि से एक युगांतरकारी कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने असुरत्व के विनाश और देवत्व के संरक्षण के लिए समय क्रांति का शंखनाद किया। विशिष्ट अतिथि जी.एस शर्मा ने योगेश्वर श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलने पर बल दिया। श्री कृष्ण का जीवन यौगिकता व आध्यात्मिकता से परिपूर्ण है। 

गीता उपदेश मानव जीवन का दर्शन है:

राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यालयों के 150 से अधिक छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया। राधा कृष्ण स्वरूप में बच्चों की प्रस्तुति मनमोहक व आकर्षक थी। मानो भगवान श्री कृष्ण बाल रूप में एक साथ अवतरित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां व लीलाओं की सुंदर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन अर्चना जौहरी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में स्वाति शर्मा, नताशा शर्मा तथा ऊषा सक्सेना रही कार्यक्रम को सफल बनाने में शीलवर्धन, वीरेंद्र शर्मा, डा.दिशा दिनेश, अविरल शर्मा, कमलजीत, कोमल रस्तोगी, राजीव शर्मा, कमल, अर्जुन आदि का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में डा.मयंक अग्रवाल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। वंदे मातरम से कार्यक्रम का समापन हुआ

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...