Sunday, 7 August 2022

पुरवा महिपाल में होने से परेशान लोग।


औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 07 अगस्त (CY न्यूज) रविवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से विकासखण्ड सहार की ग्राम पंचायत नोगवां का मजरा पुरवा महिपाल में बारिश होने से सड़क पर जलभराव हो गया। बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर भी घुस गया। लोगों ने इसकी शिकायत वीडियो सहार से की है। राम सिंह, राजू, बीरेन्द्र, राजाराम, हर्षित गुप्ता, अनमोल, कन्हैया बाथम, विजय आदि लोगों ने बताया है कि ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार से कई बार नाली की साफ-सफाई करवाने के लिए कहा लेकिन ग्राम प्रधान ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। नालियां चोक होने से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...