Sunday, 21 August 2022

लापता बैंक मैनेजर की पत्नी इंजीनियर प्रेमी के घर गुरुग्राम से बरामद, पति के साथ जाने से किया इनकार।

मेरठ 20 अगस्त (CY न्यूज) मेरठ के शताब्दी नगर निवासी सरकारी बैंक मैनेजर की पत्नी पिछले एक सप्ताह से लापता चल रही थी। वहीं पत्नी को तलाश कर पति परेशान हो चुका था। आखिरकार उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस हरकत में आई और विवाहिता को सप्ताह बाद गुरुग्राम से बरामद कर लिया है। पुलिस विवाहिता को ढूंढकर वापस तो ले आई लेकिन पति के सामने पत्नी ने ऐसी बात कह दी कि पति और पुलिस दोनों ने माथा पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने बाद में महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। शताब्दी नगर के एक व्यापारी का बेटा एक सरकारी बैंक में मैनेजर है। पुलिस के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व बैंक मैनेजर ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह ब्रह्मपुरी के रहने वाले इंजीनियर प्रेमी के साथ गुरुग्राम चली गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। महिला के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला को छिपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अनहोनी की आशंका भी जताई गई थी। जानकारी के अनुसार पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी अपने ब्रह्मपुरी निवासी इंजीनियर प्रेमी के साथ गुरुग्राम चली गई थी। पुलिस ने गुरुग्राम से महिला को बरामद कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ जाने की बात कबूल की है। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और पति को बुलाकर उसके साथ भेजना चाहिए लेकिन उसने पति संग जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...