Monday, 22 August 2022

जय भीम नगर में सेवा भारती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।

 

मेरठ 21 अगस्त (CY न्यूज)सेवा भारती, मेरठ महानगर द्वारा रविवार को जय भीम नगर में सेवा भारती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र की संचालिका संगीता रहेंगी। संगीता  ने सिलाई कढ़ाई में डिप्लोमा किया हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। दीप प्रज्वलन मंजू जाटव एवं  सरगम भारती द्वारा किया गया। दीप स्तुति मंजू जाटव द्वारा, भारत माता प्रणाम एवं सरस्वती वंदना सरगम भारती द्वारा की गयी। कार्यक्रम के उपरांत सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में राधेश्याम, मुकेश सैनी, नीरज शर्मा, छविन्दर सैनी, गौरव दत्ता, हरीश पाराशर, उज्जवल भारती तथा उक्त केंद्र पर सिलाई सीखने वाले बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...