मुंबई 14 अगस्त (CY न्यूज) भारत के वॉरेन बफे जाने वाले दिग्गज निवेशक एवं उद्यमी राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह यहां ब्रिच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। चालीस हजार करोड़ रुपये की सम्पत्ति का प्रबंध करने वाले झुनझुनवाला ने पिछले हफ्ते ही आकासा एयरलाइंस के शुभारंभ के साथ उड्डयन क्षेत्र में कदम रखा था। उन्हें आखिरी बार सार्वजनिक रूप से आकासा के उद्घाटन समारोह में देखा गया था। झुनझुनवाला बिग बुल के नाम से मशहूर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झुनझुनवाला अदम्य साहसी थे। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, "राकेश झुनझुनवाला अदम्य साहस वाले व्यक्ति थे। वह बड़े जिंदादिल, समझदार और गहरी दृष्टि वाले थे। उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में अमिट योगदान किया है। वह भारत के प्रगति के बारे में बड़े जज्बाती थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति! "
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment