Monday, 8 August 2022

एलेक्जेंडर के पदाधिकारियों को तिरंगा व गुलाब देकर किया सम्मानित।

मेरठ 07 अगस्त (CY न्यूज) आजादी अमृत महोत्सव के तहत एफ.डी.ए विभाग के अधिकारियों ने रविवार को जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के साथ अलेक्जेंडर क्लब में कार्य किया। जिसमे विभाग के सभी उच्च अधिकारी ए.डी.सी वीरेंद्र कुमार, ए.सी.एफ वी के वर्मा, टी.ओ दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा, प्रियंका चौधरी, पवन शाक्य आदि को एसोसिएशन के लोगों ने तिरंगा व गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री की योजना हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाया। जिसमेें अध्यक्ष नरेश चंद गुप्ता, महामंत्री रजनीश कौशल, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, मनोज अग्रवाल, अंकुर साहरण, ललित गोयल, मनोज शर्मा, संजय अरोड़ा, विपिन बंसल, संजय बंसल, वरूण बंसल, ऋषभ बंसल, अनुज वशिस्ठ सहित काफी दवा व्यापारी का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...