Friday, 26 August 2022

शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम में पी.एस.आई इंडिया का सहयोग अत्यंत सराहनीय: डा. विश्वास।

पी.एस.आई इंडिया ने परिवार कल्याण कार्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन किया।


मेरठ 26 अगस्त (CY न्यूज) पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पी.एस.आई) इंडिया के तत्वावधान में गढ रोड स्थित एक होटल में सी.एम.ओ की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा जनपद मेरठ में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत तकनीकी सहयोग की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्यशाला के आयोजन को काफी सराहा।

कार्यशाला में पी.एस आई इंडिया की सिटी इम्प्लीमेंटेशन लीड कोमल घई द्वारा शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति एवं भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पिछले चार वर्षों में परिवार नियोजन तथा किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किये गए कार्यों के सफर को साझा किया गया। इस दौरान मास्टर कोचेस को सम्मानित किया गया एवं भविष्य में होने वाली गतिविधियों के लिए कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें मास्टर कोच की भूमिका निर्धारित की गई। कार्यशाला में  शहरी स्वास्थ्य समन्वय की त्रैमासिक बैठक, क्वालिटी इम्प्रूवमेंट कमेटी की मासिक बैठक, डाटा वेलिडेशन कमेटी की बैठक, एच.एम.आई.एस रिपोर्टिंग, एच.आई.ए टूल्स के निरंतर प्रयोग आदि विषयों पर चर्चा की गई।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विश्वास चौधरी ने कहा कि शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम में पी.एस.आई इंडिया का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है। भविष्य में परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति को निरंतर आगे बढ़ाए जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एन.यू.एच.एम) डा.जावेद हुसैन ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम को सफल बनाए रखने के जो भी मदद चाहिए, दी जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.अंकुर त्यागी ने परिवार नियोजन कार्यक्रम पर विचार रखते हुए पुरुषों की भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। डा.ऋचा गुप्ता ने एन.आई.ए टूल्स में एफ.डी.एस के संबंधित अपने अनुभव साझा किए। डिवीजनल प्रोग्राम मेनेजर सिफ्सा, डिवीजनल अर्बन हेल्थ कन्सलटेन्ट, डी.पी.एम, डी.सी.पी.एम एवं यूपी टी.एस.यू के प्रतिनिधि द्वारा भी कार्यशाला को संबोधित किया गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...