Sunday, 18 September 2022

शहीदे आजम भगत सिंह की 115 जयंती पर दिनक 26, 27, 28 सितंबर को कमिश्नरी पार्क मेरठ पर "आप पश्चिमी उ.प्र इकाई" सोमेंद्र ढाका के नेतत्व में करेगी तीन दिवसीय अनशन।

1857 की क्रांति धरा से आप फुकेगी केंद्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ बिगुल: सोमेंद्र ढाका।

मेरठ 17 सितंबर (CY न्यूज) आम आदमी पार्टी मेरठ संगठन समीक्षा बैठक 15 दामोदर कालोनी पर बैठक आयोजित की गई। जिसमे आम आदमी पार्टी पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका मुख्य अतिथि रहे। सभा में सभी विधान सभा अध्यक्षों ने अपनी-अपनी विधान सभा की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की और पार्टी द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने सभी को संगठन मजबूत करने पर बल दिया। सोमेंद्र ढाका ने लोगो से अहवाह्न किया की भगतसिंह के 115 वी जयंती पर सरकार की पूंजीवादी नीतियों के विरूद्ध, गरीब, मजदूर, शोषित एवम वंचितों के समर्थन में मेरठ कमिश्नरी पार्क पर 26, 27, 28 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भगतसिंह के गांव से पवित्र मिट्टी लाकर रखी जायेगी जिसमें नोजावन और नागरिक उससे तिलक कर भगतसिंह के "पूंजीवादी का नाश हो" जैसे विचोरो को न सिर्फ जिंदा रखेंगे बल्कि आज के दौर में बढ़ती पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ लड़ने का भी संकल्प लेंगे। सोमेंद्र ढाका ने कहा की वो तीन दिन का अनशन भी करेंगे और जो उनके साथ अनशन पर बैठने चाहे उसका उनके साथ स्वागत है, कमिश्नर पार्क में राजनीतिक दल से उपर उठकर सभी राजनीतिक दलों को भगत सिंह के गांव की मिट्टी से तिलक करने को आमतरण दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव मनीष सिंह ने इस लड़ाई में भरी संख्या में आने की अपील की मनीष सिंह कहा की विश्विद्यालय के सभी छात्रवास में जाकर वे सभी छात्रों को भगतसिंह के जन्मदिवस पर कमिश्नरी पार्क आने का न्योता देंगे। 28 सितंबर को अनशन स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह। बैठक में पश्चिम प्रान्त के प्रदेश महासचिव मनीष सिंह, आप माइनॉरिटी विंग उ.प्र के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमिन्दर सिंह, शहर विधानसभा अध्यक्ष कैप्टन कपिल  शर्मा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष ओम दत्त त्यागी , किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल भटीपुरा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष मदन सिंह मान, सरधना विधानसभा अध्यक्ष संजय गुप्ता, सिवाल खास विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जूही त्यागी, जिला अध्यक्ष यूथ विंग तेजस चौहान, जिला अध्यक्ष माइनॉरिटी विंग एहसान भारती, जिला अध्यक्ष पंचयात प्रकोष्ठ अनुपम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष मुन्नागिरी, हबीब अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...