मेरठ/गजरौला 17 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा समूह ने, उत्तर प्रदेश शासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर एक ’’मेगा रक्तदान शिविर’’ का आयोनज किया। जिसमें स्वैच्छिक रक्तदाताओ ने बढ चढकर हिस्सा लेते हुए 200 से अधिक यूनिट रक्त संचय कर लोगो के जीवन बचाने की शपथ ली। वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स की ब्लड बैंक यूनिट में आयोजित ’’मेगा रक्तदान शिविर का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर एव विधायक राजीव तरारा, जिलाधिकारी अमरोहा बी.के त्रिपाठी, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन.के कालिया आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके एवं फीता काटकर किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री/प्रधान सेवक मोदी के जन्मदिन का इससे शानदार उपहार कोई हो ही नहीं सकता। देश के हर जनपद हर तहसील, मुख्यालय पर आज लाखो लोग रक्तदान कर लाखो जिन्दगी बचाने की शपथ लेकर इस महायज्ञ में अपनी आहूति देगें। किसी को अपना रक्त देकर जीवनदान देने से बडा दान कुछ हो ही नहीं सकता, इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में मेरठ परिसर में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.पी.के भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह, डा.रवि शंकर, अलका सिंह, एस.एस बघेल, अरूण गोस्वामी, गुरूदयाल कटियार, जे.पी सिंह, संजीव राय, भूपेन्द्र, विजय, डी.एन.एस पोलीन, फहरीन खान, प्रियंका चौधरी, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment