दरभंगा 17 सितंबर (CY न्यूज) जिला दरभगा, बिरौल अनुमंडल कार्यालय में नगर पंचायत कुशेश्वर स्थान पूर्वी से मुख्य पार्षद चुनाव के पद हेतु आल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के दरभगा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण खतवे ने पर्चा भरा है। वही सत्यनारायण खतवे के नामांकन कराकर बाहर निकलने पर फूल माला एवं लाल गुलाल लगाकर यूनियन के पदाधिकारी खुशी का इजहार किया। सत्यनारायण खतवे ने कुशेश्वर स्थान पूर्वी के सभी जगह पक्की सड़क, डस्टबिन की नियमित सफाई, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीने का पानी के लिए टँकी एव शौचालय का निर्माण एवं नियमित सफाई, सी.सी.टी.वी, गार्ड एव पुलिस गस्ती, ए.टी.एम एव बैंक का निर्माण एवं कैंपस की नियमित सफाई के लिए सफाईकर्मी नियुक्ति करना जैसे बहुत सारे मुद्दों पर लोगों से मिलकर चर्चा की। वही यूनियन के समस्तिपुर मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी योगी चौपाल ने कहा की सभी के समर्थन के साथ आप और हम मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित कुशेश्वर स्थान पूर्वी बनाएगे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज सेवक ओमप्रकाश राम के सहयोगी से जल्द ही कुशेश्वर स्थान पूर्वी मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढाई प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा।

No comments:
Post a Comment