Sunday, 18 September 2022

अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा केक काटकर मनाया गया मोदी का जन्मदिन।

मेरठ 17 सितंबर (CY न्यूज) शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जाकिर कॉलोनी में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जोरदार तरीके से मनाया और प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य जीवन एवं लंबी उम्र की कामना की। केक काटने के उपरांत मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों में जाकर गरीबों को फल और मिठाइयां बाटी। इस मौके पर प्रमुख रूप से दिलदार सैफी, वसीम सैफी, हाकम सलमानी, अब्दुल अहद, मुस्तकीम सैफी, जाहिद खान, गुलरेज अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...