मेरठ 04 सितंबर (CY न्यूज) रविवार केा सुबह थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस से घिर जाने पर उस पर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस ने गोली चलाई जो कि उसके पैर में लगी। लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त सानियाज उर्फ कल्लू पुत्र जहीर निवासी हरि मस्जिद श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर की सूचना पर शौकीन गार्ड़न में बने अर्धनिर्मित मकान में दबिश दी गयी। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त शाहनियाज ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सानियाज उर्फ कल्लू गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। शाहनियाज का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। घायल अभियुक्त के कब्जे से तमंचा दो खोखा कारतूस व तीन जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्त सानियाज उपरोक्त 15 हजार रुपये का इनाम घोषित अपराधी है। अभियुक्त को उपचार हेतु मेड़िकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment