Monday, 19 September 2022

झारखंड का 15 लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार।

रांची (एजेंसी) 18 सितंबर (CY न्यूज) झारखंड के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र ए.टी.एस ने गिरफ्तार किया है। कालू यादव को महाराष्ट्र ए.टी.एस की टीम ने रविवार को पालघर जिले के नालासोपारा थाना क्षेत्र स्थित एक चॉल से गिरफ्तार किया है। वह भाकपा माओवादी संगठन में रीजनल कमेटी का सदस्य है। महाराष्ट्र ए.टी.एस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि कारू हुलास यादव मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र के पालघर जिले में इलाज करवाने के लिए गया था। इसकी सूचना महाराष्ट्र पुलिस को मिलने पर यह कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र पुलिस ने झारखंड पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। झारखंड पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए कहा है कि यह एक खतरनाक नक्सली है, जो हिंसा के कई मामलों में सरकार द्वारा वांछित है। अगर किसी को भी इसके बारे में सूचना मिले तो झारखंड पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। नक्सली कारू यादव का दस्ता चतरा और हजारीबाग के सीमांत इलाके में का दस्ता सक्रिय है। सीमांत इलाके में दुर्दांत माओवादियों के मारे जाने और पकड़े जाने के बाद एकलौता हार्डकोर उग्रवादी रह गया है, जो लेवी वसूलने के साथ पोस्टर चिपका कर लोगों के बीच दहशत फैला रहा था। साथ ही संगठन को भी मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। कारू यादव के ऊपर कई मामले थाने में लंबित हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...