Tuesday, 6 September 2022

अरुण शुक्ला मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 18 सितंबर से।

पहली बाहर एशिया कप के फारमेट पर खेला जाएगा टूर्नामेंट।

मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) करन पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर आगामी 18 सितंबर से 16 वां अरूण शुक्ला मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रन्हा है। पहली बार यह टूर्नामेंट एशिया कप फारमेट पर खेला जाएगा। लीग आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में क्रिकेट क्लब के अलावा सरकारी विभागों की टीमें शिरकत करेंगी। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया टूर्नामेंट में बी.एस.एन.एल, इनकम टैक्स, सिंचाई विभाग, व्यापार कर, पी.डब्लू.डी, रोडवेज, कारपोरेट जगत से क्रिऐशन, वी.डी वियर, लेम्पफोर्ड, स्पोर्स्टस एक्ट, एन.आर ब्रादर्स, योगेश 11 की टीमें जूनियर, सब जूनियर जे.एस.एम  हापुड, करन एकेडमी, करन रेड, करन ब्लू, नेशनल क्रिकेट बुंशहर की टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया लीग आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में प्रत्येक गु्रप में चार-चार टीमों को पूल बनेगा जिसमें एक टीम तीन-तीन मैच खेलेगी दोनो पूल में प्रथम आने वाली दो टीम डायमंड कप सुपर चार ओर दूसरी चार टीमों में गोल्ड सुपर फोर के लिये संघर्ष करेगी। सुपर चार में प्रथम दो टीमों में डायमंड कप व गोल्ड कप का फाइनल खेलेंगे। इस मौके पर दुर्गेश यादव, सौरभ दत्ता, सुशील त्यागी, अमित राजपूत रजशीश कोैशल अरमान अंसारी आदि मौजूद रहे।  

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...