मेरठ 15 सितंबर (CY न्यूज) गुरूवार को मेरठ स्थित एक रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं भारतीय मतदाता संघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बताया कि आगामी 18 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्रबोस प्रेक्षा ग्रह में प्रतिभा अलंकृत सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, एवं दिव्यांगों को सम्मानित किया जाएगा। गुरूवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर.डी शर्मा ने कहा कि उभरती हुई प्रतिभाओं का सम्मान करके अपार-सुख मिलता है। पंडित आर.डी शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले सात वर्षों से समाज की भलाई के लिए अनेकों कार्य कर रही है। प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी कराना, निर्धन परिवार की बेटियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा दिलाना। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्रबोस प्रेक्षा ग्रह में प्रतिभा अलंकृत सम्मान समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जनपद के जिला पंचायत सदस्यों, चेयरमैन, पार्षदों सभासदों, ग्राम प्रधानों के अलावा जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, एवं दिव्यांगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि एम.एल.सी धर्मेंद्र भारद्वाज होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा करेंगे व कार्यक्रम का संचालन भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री पंडित आदेश फौजी फौजी ने विचार रखते हुए कहा हमारा संगठन आज उत्तर प्रदेश का सबके बड़ा संगठन है जो शौषित एवं पीड़ित समाज के लिए आवाज उठाता रहता है और समाज हित के कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहता है। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव पंडित राज शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रूबी कोशिक, जिला अध्यक्ष महिला विंग मंजू शर्मा, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विमलेश शर्मा, प्रदेश संरक्षक मीरा सिंह, मंडल अध्यक्ष सीमा शर्मा, जिलाध्यक्ष संध्या ओझा, प्रदेश महासचिव पवन शर्मा, राकेश बाबा , देवेन्द्र प्रजापति, योगेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment