नई दिल्ली (एजेंसी) 04 सितंबर (CY न्यूज) देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 6,809 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले देश में कोरोना के 7 हजार 219 नए मामले सामने आए थे और 9 हजार 651 लोग ठीक हुए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 6 हजार 809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 8 हजार 414 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। देश में सक्रिय मामले 55,114 हैं। साथ ही देश में अब तक कुल रिकवरी 4 करोड़ 38 लाख 73 हजार 430 है। वहीं, अब तक देश में 5 लाख 27 हजार 991 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213 करोड़ के पार पहुंच गया है। बता दें कि राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 213.01 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 12-14 आयु वर्ग में 4.04 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई है। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 201.88 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए हैं। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.73 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराक मौजूद हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment