मेरठ 10 सितंबर (CY न्यूज) पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच शनिवार को सरफराज एकादश व वी.एस स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। सरफराज एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रनों का लक्ष्य दिया। शाहिद राजपूत 30, सोनू 16 व दिलशाद ने 14 रन बनाए। वी.एस स्पोर्ट्स के गेंदबाज आराध्य सती, केशव शर्मा ने 3-3 व प्रशांत गौरव अनुराग ने 1-1विकेट लिया। वी.एस स्पोर्ट्स ने इस छोटे लक्ष्य को और छोटा साबित कर दिखाया 7.4 ओवरों में 1 विकेट पर 111 रन बना डाले। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अनफ अंसारी ने 25 गेंदों में 55 रन बनाए व गौरव यादव ने 20 गेंदों मे 53 रन बनाएं। दोनों ने अर्धशतक लगाकर इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। सरफराज एकादश के गेंदबाज, केवल इरशाद ने 1 विकेट लिया। इस मैच को वी.एस स्पोर्ट्स ने 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आराध्य सती व फाइटर ऑफ द मैच शाहिद राजपूत को कोच प्रशांत व राहुल, उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment