Thursday, 1 September 2022

तिरंगा गर्ल बनी फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी।

फरीदाबाद 31 अगस्त (CY न्यूज) जी हां हम बात कर रहे है फरीदाबाद की तिरंगा गर्ल के नाम से मशहूर हो रही नन्ही सृष्टि गुलाटी की। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्य करने ओर लोगो मे देशभक्ति की भावना को जागरूक करने के लिए नन्ही सृष्टि गुलाटी द्वारा बेहद ही अलग और अनोखा कार्य किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सृष्टि गुलाटी द्वारा 11 से 15 अगस्त के मध्य 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये जाने के कारण सृष्टि को तिरंगा गर्ल के नाम से पुकारा जा रहा है। नन्ही बेटी के द्वारा पुलिस प्रशासन, डॉक्टरों, महिला जज ओर आम जनमानस में अपने पिता के साथ मिलकर सृष्टि ने 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए साथ ही देश भक्ति का अनूठा ओर अनोखा कार्य भी किया। इसके फलस्वरूप यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना। इस नेक कार्य को संम्पन कराने में नन्ही बेटी के पिता के साथ कई लोगों ने भरपूर साथ दिया। साल 2022 का सृष्टि गुलाटी का यह सबसे अद्भुत ओर देशहित कार्य हैं। सृष्टि गुलाटी द्वारा फरीदाबाद के विभिन् स्थानो पर अनेक प्रकार के नेक कार्य किए है। लोगों ने बेटी के इस जज्बे को सलाम किया। आज सृष्टि को तिरंगा गर्ल के नाम से संबोधित किया जा रहा है। फरीदाबाद की एक पहचान बनी सृष्टि। सृष्टि द्वारा फरीदबाद के अनेक क्षेत्रों सारन थाने, सेक्टर 12 कोर्ट परिसर, सेवटर 12 हेलीपैड ग्राउंड, जवाहर कॉलोनी, बल्लबगढ़ के स्कूलों में आदि जगह राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए थे। नन्ही परी की देशभक्ति के जज्बे की सभी लोग ने सराहना की।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...