मेरठ 08 सितंबर (CY न्यूज) रेलवे रोड, मेरठ स्थित वर्धमान एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में "राष्ट्रीय पौष्टिक व संतुलित आहार सप्ताह" के अंतर्गत विद्यालय के कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की पौष्टिक सलाद बनाकर सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने पौष्टिकता से परिपूर्ण विभिन्न सब्जियों व फलों का उपयोग कर सैंडविच बनाए तथा साथ ही कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने पौष्टिक अंकुरित तत्वों का प्रयोग कर बिना अग्नि के प्रयोग के खाद्य सामग्री तैयार की। विद्यार्थियों ने इस खाद्य कार्यक्रम को अपनी अपनी अध्यापिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुपाली चौधरी ने विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति की प्रशंसा की भोजन की पौष्टिकता के महत्व को समझाया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी।

No comments:
Post a Comment