Wednesday, 7 September 2022

श्रीनाथजी इंस्टिट्यूट फोर टेक्निकल एजुकेशन ने किये टेबलेट वितरण।

मेरठ 06 सितंबर (CY न्यूज) श्रीनाथजी इंस्टिट्यूट फोर टेक्निकल एजुकेशन घाट रोड परतापुर बाईपास मेरठ में बी.टेक एवं पॉलिटेक्निक के अंतिम वर्ष के छात्रों को टेबलेट वितरण किये गए। संस्थान के महासचिव प्राची गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उ.प्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के द्वारा युवाओं के सशक्ति करण के लिए टेबलेट/स्मार्टफोन योजना जो चलाई जा रही उसके क्रम में हमारे संस्थान में वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया और संस्थान के महासचिव प्राची गुप्ता द्वारा छात्रों को टेबलेट का वितरण किया गया और उसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, रजिस्टार राकेश कुमार, डीन एकेडमिक रत्नेश यादव, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, संदीप चौधरी, मनोज अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...