मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उ.प्र और अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन द्वारा सूरजकुंड रोड स्थित रामबाग पार्क में पितृपक्ष में पितरों के नाम पर पौधे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि वह संगठन की सभी सदस्याओं के साथ प्रत्येक वर्ष पितृ पक्ष में भी पितरों के नाम का वृक्षारोपण जरूर करती हैं। जिस प्रकार वृक्ष, सुख, समृद्धि संपदा और जीवन देने वाले होते हैं उसी प्रकार पितृ भी अपनी भावी पीढ़ी को सुख, समृद्धि संपदा से भरपूर दीर्घायु देखना चाहते हैं। जिस प्रकार तुलसी, आंवला, पीपल, बरगद आदि वृक्ष पूजनीय होते हैं उसी प्रकार पितर भी पूजनीय होते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने अपने-अपने पितृ के नाम पर पौधे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ उनके सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, नीतू गुप्ता, मंजू गुप्ता, प्रभा विश्नोई, गुंजन गर्ग, नेहा गोयल, राधा सिंघल, रितु अग्रवाल, उमा गुप्ता, शशि गोयल, रूबी अग्रवाल, राखी बंसल, पूजा मित्तल, नीरज, केशव माधव आदि ने भी औषधीय गुणों से भरपूर आम के पौधे, तुलसी, आंवला और फूलों के पौधे लगाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment