Friday, 2 September 2022

एच.बी.टी.यू के प्रोफेसर छेड़छाड़ में गिरफ्तार।

कानपुर 01 सितंबर (CY न्यूज) हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एच.बी.टी.यू) की एम.बी.ए की छात्रा ने प्रोफेसरों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने पर प्रोफेसरों ने धमकी दी है कि परीक्षा में शामिल नहीं होने देंगे। छात्रा ने कुलपति से शिकायत की थी। नवाबगंज पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गुरुवार को प्रोफेसर विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही एच.बी.टी.यू के कई प्रोफेसर नवाबगंज थाने पहुंचे और ए.सी.पी स्वरूप नगर से मुलाकात की। स्वरूप नगर ए.सी.पी वृज नारायण सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि एच.बी.टी.यू में पिछले साल से एम.बी.ए का कोर्स शुरू हुआ है। लखीमपुर की रहने वाली पहले साल की छात्रा का कहना है कि विभाग के प्रोफेसर लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। अनुपस्थित रहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। उसका कहना है कि कई छात्राएं मानसिक प्रताड़ना से बेहोश तक हो चुकी हैं। छात्रा ने दो अन्य प्रोफेसरों पर भी मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...