Saturday, 10 September 2022

रेलवे लाइन क्रास करते समय युवक की मौत।

मेरठ 09 सितंबर (CY न्यूज) थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के मेवला फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची ब्रहमपुरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिये भेज दिया है। घटना शुक्रवार सुबह दिल्ली रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे रेलवे क्रॉसिंग की है। 25 वर्षीय यश पुत्र राकेश निवासी ब्रह्मपुरी अपने काम के लिए निकला था। जैसे ही यस मेवला फ्लाईओवर के नीचे से निकल रही रेलवे लाइन को पार करने लगा इसी दौरान माल गाड़ी आ गई और यश मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस दौरान यस के शव के चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों द्वारा जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कराने का प्रयास। जहां युवक की पहचान यश पुत्र राकेश निवासी ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। इस दौरान सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे यश के परिवार वालों ने बताया कि वह घर से काम के लिए निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार वालों में हाहाकार मच गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जब मृतक रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहा था उस टाइम मालगाड़ी बहुत निकट थी। यश ने देखा नहीं और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...