Tuesday, 20 September 2022

आल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस युनियन का डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष मातलू मुर्मू को बनाया गया।

कटिहार 19 सितंबर (CY न्यूज) जिला कटिहार, प्रखंड डंडखोरा, ग्राम मोहनी पिपरा, मातलू मुर्मू पिता जट्टू मुर्मू को ऑल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव समाज सेवक ओमप्रकाश राम के आदेशानुसार यूनियन के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एव पूर्व सांसद प्रत्याशी बासुकीनाथ शाह, मातलू मुर्मू को युनियन का डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया। मातलू मुर्मू ने कहा कि पूरे प्रखंड की गरीब और विधवा का आवाज उठाएंगे और सरकार द्वारा जो भी सरकारी लाभ है गरीबों तक पहुंचाने का काम करेंगे। गांव-गांव, घर-घर, पंचायत-पंचायत जाकर कमजोर हुई आवाज को उजागर करने का काम करेंगे। ऑल इंडिया शु-शाईन वर्कस के संस्थापक एवं सासाराम के लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी स्वर्गीय रामएकबाल राम का सपना था वह हम आज सभी को मिलकर पूरा करना है आज यूनियन के 15 साल हो गए हैं। हमें खुशी हुई कि आज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बासुकीनाथ साह एवं यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राम के नेतृत्व में हमें कटिहार जिला के डंडखोर प्रखंड का युनियन का अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...