बोली राज्यमंत्री गुलाब देवी सरकार के लिये स्कूल मदरसे बराबर।
मेरठ 02 सितंबर (CY न्यूज) प्रदेश सरकार की माध्यमिक विभाग की राज्यमंत्री गुलाब देवी बिना छात्र के अनुदान पाने वाले स्कूल व मदरसों पर जांच बैठा दी है। सर्किट हाऊस में समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा है सरकार के लिए स्कूल व मदरसे बराबर है। अगर मदरसों की जांच होगी तो स्कूलों भी जांच की जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी संकट में नहीं है। भूपेन्द्र चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने से नयी जाग्रृति आयी है। उनके नेतृत्व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में भारी जीत दर्ज करेगी। गुलाब देवी मवाना में संघ कार्यकर्त्ता विमल के आवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिये पहुंची। राज्यमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि जो भी स्कूल व मदरसे गलत तरीके से अनुदान ले रहे हैें। सबकी जांच शुरू हो गयी है। स्कूल हो या मदरसे जहां भी सरकार से सुविधाएं ली जा रही है। लेकिन वहां पर बच्चे नहीं है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा भाजपा धर्म, जाति के आधार पर राजनीति नहीं करती है। वह विकास के आधार पर राजनीति करती है।

No comments:
Post a Comment