Tuesday, 6 September 2022

टाटा मोटर्स ने भारतीय ट्रकों को ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और ज्यादा कुशल बनाया।

मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) कमर्शल वाहन बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने सी.एन.जी से चलने वाले भारत के पहले मीडियम और हैवी कमर्शल वाहन (एम एंड एच.सी वी) ट्रक को लॉन्च कर एक बार फिर ट्रकों की दुनिया में नया कीर्तिमान हासिल किया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा नए युग की एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ए.डी.ए.एस) की पेशकश की गई है और प्राइमा, सिग्ना व अल्ट्रा ट्रकों की अपनी बेस्ट सेलिंग रेंज में गाड़ी चलाने में और सुविधा लाने के लिए विश्वक-स्ततरीय फीचर्स जोड़े गए हैं। तरह-तरह के प्रयोग की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्नत इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शल वाहन (आई.एंड एल.सी.वी) के टिपर्स और ट्रकों को भी लॉन्च किया गया। इसमें खासतौर से तेजी से बढ़ते हुए लॉजिटिक्स और आधारभूत ढांचे की जरूरत शामिल थी। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा, हमारे ट्रक भारत को जोड़ते हैं और देश की अर्थव्यवस्था के इंजन को रफ्तार देते हैं। इंडस्ट्री लीडर होने के नाते हम कार्यक्षमता, उत्पादकता, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और परफॉर्मेंस के क्षेत्र में नए मानदंड स्थाहपित कर रहे हैं। हम लगातार भविष्य के लिए तैयार उत्पादद, सेवायें और समाधान लॉन्च कर रहे हैं। आज हम जिन ट्रकों को लॉन्च कर रहे हैं, वह एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ए.डी.ए.एस) के साथ सुरक्षित ट्रांसपोर्ट की बढ़ती जरूरत को भी पूरा करते हैं। इस सिस्टनम में कॉलिजन मिटिगेशन सिस्टेम, लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टकम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ड्राइवर अलर्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं। ये ट्रक पर्यावरण को स्वंच्छ? रखने के नजरिये से बेहतरीन मोबिलिटी सोल्यूशन प्रदान करते हैं। इसमें वैकल्पिक फ्यूल पावरट्रेन्स भी शामिल हैं। इन ट्रकों के हरेक पहलू को तरह-तरह की अलग-अलग ड्यूटी साइकल और विशेष प्रयोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। हम इन स्मार्ट ट्रकों के साथ कमर्शल वाहनों के बेमिसाल पोर्ट फोलियो को और मजबूती प्रदान कर काफी खुश हैं। इसे बेहतरीन आपरेटिंग इकनॉमिक्स, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। हम अपने उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर सर्विस देने के लिए ट्रांसपोर्टेशन को फिर से परिभाषित करने का काम लगातार जारी रखे हैं। इसी के साथ माल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए अपनी लॉजिस्टिक्स चेन को ज्यादा प्रभावी बना रहे हैं। इन ट्रकों को तरह-तरह की श्रेणियों और निर्माण परिवहन की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए नए सिरे से डिजाइन और निर्मित किया गया है। जिन आधुनिक ट्रकों को आज लॉन्च किया गया, वह टाटा मोटर्स के पहले से स्थापित 'पावर आफ 6' के लाभ को और बढ़ाते हैं। इनका उद्देश्य उत्पादकता में बढ़ोतरी के साथ स्वामित्व की लागत को कम करना है, जिससे बेड़े के ट्रकों से मुनाफा बढ़ रहा है। टाटा मोटर्स का लाभ- टाटा मोटर्स के एम एंड.एच.सी.वी और आई.एंड.एल.सी.वी रेंज के ट्रक फ्लीट ऐज से लैस होकर आते हैं। ये आदर्श फ्लीट मैनेजमेंट के लिए अगली पीढ़ी का डिजिटल समाधान हैं। कंपनी अपनी समस्तई सेवाओं की पेशकश 'संपूर्ण सेवा' में आॅनसाइट सपोर्ट, बिना किसी परेशानी के ट्रकों का प्रयोग करने का आश्वासन, ट्रकों के खराब होने की स्थिति में मदद, बीमा, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों की मरम्मत, बढ़ी हुई वॉरंटी के साथ वाहनों के रखरखाव और लाइफ साइकिल मैनेजमेंट को लिए दूसरी ऐड-आॅन सर्विसेज प्रदान करते हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...