बेंगलुरू (एजेंसी) 02 सितंबर (CY न्यूज) कर्नाटक में लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से शरणारू की पांच दिन की हिरासत मांगी थी। इससे पहले शिवमूर्ति मुरुघा को सीने में दर्छ की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें सीधे कोर्ट में पेश किया गया। शिवमूर्ति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद देर रात उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। बता दें, शिवमूर्ति के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस शुक्रवार को ओपन कोर्ट में आरोपी के खिलाफ हिरासत की मांग करेगी।
दूसरी आरोप भी गिरफ्तार:
कर्नाटक पुलिस ने नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के अलावा शुक्रवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। चित्रदुर्ग एसपी का कहना है कि इस मामले में दूसरी आरोपी रश्मि को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ जारी है। यौन शोषण का आरोप लगाने वाली दो में से एक पीड़िता के अनुसूचित जाति से होने के कारण पुलिस ने मामले में एस.सी-एस.टी एक्ट के तहत भी धाराएं लगाई हैं।

No comments:
Post a Comment