मेरठ 07 सितंबर (CY न्यूज) फूल बाग कॉलोनी स्थित डा.अंकुर गुप्ता (मेरठ डेंटल वेलफेयर सोसाइटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री) और उनकी माता उमा गुप्ता द्वारा उनके आवास पर ऑडिटोरियम में गणेश उत्सव के अंतर्गत सुंदरकांड के पाठ और कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजनों पर जमकर नृत्य किया। डा.अंकुर गुप्ता ने बताया कि 11 दिन के लिए स्थापित गणेश उत्सव में प्रतिदिन भजन संध्या का कार्यक्रम होता है और सुबह शाम की आरती होती है। उन्होंने अपने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैश्य समाज जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल का बुके उपहार और पटका पहना कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इसके अलावा प्रसिद्ध योग अध्यापिका पूजा गुप्ता, गरिमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, राखी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment